[पूरी जानकारी]What is एमएस वर्ड | MS Word क्या है हिंदी में?

दोस्तों आज के हमारे इस आर्टिकल में हम बात करेंगे MS Word Kya Hai? आज हम आपको अपने इस आर्टिकल में MS Word से सम्बधित सभी जानकरियाँ विस्तार से देंगे। आपको हम बताएंगे की MS Word Kya Hai, MS Word के उपयोग और MS Word एप्लीकेशन की विशेषताएँ इत्यादि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी देंगे। इसलिए अगर आप भी MS Word से सम्बधित किसी भी प्रकार की जानकारी हासिल करना चाहते है तो यह आर्टिकल आपके लिये काफ़ी महत्त्वपूर्ण होने वाला है। इसलिए इस आर्टिकल को अंत तक ज़रूर पढ़े। तभी आप MS Word के बारे में सम्पूर्ण जानकारियाँ हासिल कर सकते है।

What is MS Word?

दोस्तों MS Word एक तरह का एप्लीकेशन प्रोग्राम होता है जों माइक्रोसॉफ्ट के द्वारा बनाया गया है। जिसको हिन्दी में वर्ड “प्रोसेसिंग सॉफ्टवेयर” और इंग्लिश में “Microsoft Word” कहते है।

MS Word Kya Hai in Hindi
MS Word Kya Hai in Hindi

MS Word के माध्यम से आप किसी का भी Resume से लेकर Document File तक बना सकते है और यहाँ तक की Document File को खोल सकते है।

इसके अलावा आप इस एप्लीकेशन प्रोग्राम में बहुत ही आसानी से कुछ भी टाइपिंग करके फाइल क्रिएट कर सकते है।

इस एप्लीकेशन के अंदर आपको इतने सारे टूल्स देखने को मिल जाते है जिसकी मदद से आप अपने डॉक्यूमेंट फाइल को और भी आकर्षित बना सकते है।

MS Word के उपयोग क्या है?

दोस्तों MS Word एक ऐसा एप्लीकेशन है जिसकी मदद से आप अपनी फाइल को आकर्षित बना सकते है।

जैसे कि किसी भी Text को Bold कर सकते है। अपनी डॉक्यूमेंट फाइल को Edit कर सकते है और यहाँ तक की आप अपनी फाइल को Format भी कर सकते है।

इस एप्लीकेशन के अंदर इतने सारे टूल्स आपको मिल जाते है कि आप उन सब टूल्स की मदद से Resume, New Document File Create, Editing और यहाँ तक की File Formatting से लेकर E-Books, Homework Assignments इत्यादि तक का उपयोग MS Word की इस एप्लीकेशन के माध्यम से आसानी से कर सकते है।

MS Word की विंडो?

MS Word की विंडो का इस्तेमाल आप किसी भी Document File को क्रिएट करने के लिये कर सकते है। जिसमें आपको बहुत से टूल्स देखने को मिल जाते है। जिसमें से कुछ खास टूल्स के बारे में हमने निचे विस्तार से बताये है।

MS Word Window Names
MS Word Window Names
  • Program Window Control – इस वाले ऑप्शन में आपको कुछ ऑप्शन दिखाई देते है। जैसे कि Maximize, Restore तथा Close इत्यादि। आप इन टूल्स की मदद से MS Word की एप्लीकेशन विंडो को बड़ा, छोटा और यहाँ तक की Close तक कर सकते है।
  • Status Bar – इस वाले ऑप्शन का उपयोग करके आप अपनी डॉक्यूमेंट फाइल में पेज नंबर को सेट कर सकते है और Language इत्यादी को सेट कर सकते है।
  • Scroll Bar – इस वाले ऑप्शन की मदद से आप अपनी डॉक्यूमेंट फाइल के पेज को ऊपर-नीचे की और करके अपने कंटेंट को आसानी से देख सकते है और पता कर सकते है कि आपके कंटेंट ने कोई गलती तो नहीं है।
  • Title Bar – इस वाले ऑप्शन में आपको आपकी खोली गयी फाइल का नाम ऊपर दिखाई देता है।
  • Tool Bar – इस वाले ऑप्शन में आपको ऊपर कुछ ऑप्शन दिखाई देते है। जैसे कि File Save, Redo, Undo इत्यादि। जिसका इस्तेमाल आप अपने फाइल को Save करने से लेकर Undo तक को तुरंत कर सकते है। इसलिए इस टूल्स को Quick Access Tool Bar भी कहा जाता है।

MS Word की विशेषताएँ?

MS Word की कुछ खास विशेषताओं के बारे में हमने निचे बताया है। जैसे की

  • आप MS Word की इस एप्लीकेशन से डॉक्यूमेंट फाइल को क्रिएट कर सकते है।
  • आप अपने डॉक्यूमेंट फाइल को Edit कर सकते है और फाइल को Formatting भी कर सकते है और इस एप्लीकेशन में बनाई गई फाइल का Extension । docx होता है।
  • MS Word के अंदर इतने अधिक फीचर्स होते है कि आप उनकी मदद से Resume क्रिएट कर सकते है और अपने डॉक्यूमेंट फाइल के Text को Bold से लेकर उसे 3D इफेक्ट तक दे सकते है। जों दिखने में काफी आकर्षित लगता है।
  • MS Word में आपको Mailing का सिस्टम भी मिल जाता है। जिसकी मदद से आप अपने डॉक्यूमेंट फाइल को आसानी से किसी को भी मेल भी कर सकते है।
  • अगर आपको इंग्लिश शब्द की कम जानकारी है तो आप MS Word की इस एप्लीकेशन प्रोग्राम में जाकर Autocorrect फीचर को On कर सकते है और जब भी आप MS Word में कुछ इंग्लिश के शब्द लिखेंगे तो आपको पता चल जाएगा की आपने जों इंग्लिश का शब्द लिखा है वह ठीक है या गलत है।

MS Word कैसे सीखे?

MS Word को सिखने के लिये आपको इसके लिये कोर्स करना होगा। MS Word एक ऐसी एप्लीकेशन है जिसे कंप्यूटर का बेसिक कोर्स कहा जाता है। बहुत से सरकारी और प्राइवेट संस्था है जो आपको MS Word एप्लीकेशन का कोर्स करवाती है।

वैसे कंप्यूटर क्या है, प्रथम इलेक्ट्रॉनिक कंप्यूटर का अविष्कार किसने किया जानने के लिए हमारा आर्टिकल पड़े।

MS Word एप्लीकेशन प्रोग्राम को सिखने के लिये आपको DCA, ADCA जैसे तमाम शार्ट टर्म कोर्स करने होंगे। जिसमें आपको MS Word का पूरा पैकेज को कवर करवाया जाता है। MS Word का कोर्स 3 महीने से लेकर 6 महीने के बीच होता है। इसके बाद आपको संस्था की तरफ से सर्टिफिकेट दिया जाता है।

आप चाहो तो YouTube की मदद से भी MS Word को आसानी से सिख सकते है। आज के समय में बहुत से YouTuber फ्री में और Paid में MS Word एप्लीकेशन प्रोग्राम की पूरी जानकारी ट्यूटोरियल के माध्यम से अपनी वीडियो में सरल भाषा और विस्तार से देते है।

लेकिन आपकी जानकारी के लिये हम आपको बता दे की यूट्यूब से आपको किसी भी प्रकार का सर्टिफिकेट प्रदान नहीं किया जायेगा। सर्टिफिकेट सिर्फ आपको संस्था द्वारा ही दिया जाएगा।

MS Word कैसे स्टार्ट करें?

MS Word स्टार्ट करने के लिये हमने निचे कुछ स्टेप बताये है। जिसकी मदद से आप अपने लैपटॉप या फिर कंप्यूटर की स्क्रीन पर MS Word स्टार्ट कर सकते है।

सबसे पहले आपको अपने लैपटॉप या फिर कंप्यूटर की स्क्रीन को Open करना होगा और फिर निचे Windows Search Bar के ऑप्शन पर Microsoft word या फिर Word लिखकर सर्च करना होगा। सर्च करते ही आपके स्क्रीन पर MS Word एप्लीकेशन खुल जायेगी।

आपको अपने लैपटॉप की स्क्रीन पर keypad की मदद से Window key के साथ R लिखना होगा और जैसे ही आप Window key के साथ R लिखते है तो आपके सामने Run Command Box खुल जाएगा। जहाँ आपको Winword लिखकर Ok के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है। क्लिक करते ही आपके सामने MS Word एप्लीकेशन खुल जायेगी।

MS Word स्टार्ट करने के लिये आपको अपने लैपटॉप की स्क्रीन पर Start Menu के ऑप्शन पर All Program की लिस्ट में MS Word को सर्च करना होगा। सर्च करते ही आपके सामने MS Word एप्लीकेशन खुल जायेगी।

निष्कर्ष

आपको हमने अपने इस आर्टिकल में “MS Word Kya Hai” के बारे में बताने कि कोशिश कि है। उम्मीद करता हूँ कि आपको हमारी ये पोस्ट पसंद आयी होगी और अगर आपको MS Word से सम्बधित कोई भी सवाल है। तो हमें कमेंट करके जरूर बताये। हम आपके सवाल का जवाब देने कि पूरी कोशिश करेंगे।

Sharing Is Caring:

Yash Kumar, Hindi Gajab Gyan में लेखक और संपादक हैं। वह एक इंजीनियरिंग स्टूडेंट हैं जो GK, Education और Technology पर सहायक ब्लॉग लिखना पसंद करते हैं।

Leave a Comment